सेंधवा

सेंधवा में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 और अमृत 2.0 के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण

सहायक यंत्री आशीष तिवारी ने लिगेसी वेस्ट साइट, प्रोसेसिंग प्लांट, सार्वजनिक यूरिनल और जल संरचना का लिया जायजा

 जनोदय पंच। नगर पालिका परिषद सेंधवा में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 एवं अमृत 2.0 योजना के तहत संचालित और निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा

इंदौर संभाग, इंदौर के सहायक यंत्री आशीष तिवारी ने नगर पालिका परिषद सेंधवा क्षेत्र में योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लिगेसी वेस्ट साइट, ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण प्लांट (प्रोसेसिंग प्लांट), सार्वजनिक यूरिनल और वाटर बॉडी (जल संरचना) का जायजा लिया।

गुणवत्ता के साथ कार्य पूरे करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री तिवारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्माणाधीन कार्यों की वर्तमान स्थिति और प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर जोर

नगर पालिका परिषद सेंधवा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 एवं अमृत 2.0 के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!