सेंधवा विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष बने किशन शर्मा, कांग्रेस नेताओं ने दी शुभकामनाएं

सेंधवा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई में संगठनात्मक नियुक्तियों के क्रम में बड़वानी जिले की सेंधवा विधानसभा इकाई में किशन शर्मा को विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद कांग्रेस संगठन और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
नेताओं ने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्र हितों, शिक्षा के प्रसार, सामाजिक सहजीवन और राष्ट्र के प्रति निष्ठा की भावना के साथ कार्य करती रही है। किशन शर्मा से अपेक्षा की गई है कि वे छात्र समुदाय के व्यापक हितों और व्यक्तित्व विकास से जुड़े अभियानों को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक युवाओं और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और छात्र समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
किशन शर्मा की नियुक्ति पर पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन, प्रदेश महासचिव ग्यारसीलाल रावत, सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी, अध्यक्ष नरेश चौधरी, एनएसयूआई अध्यक्ष शक्ति मालवीय, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गाडवे, मंडलम अध्यक्ष प्रशांत सेन, सेवादल जिला अध्यक्ष रवि हर्षे, शहर अध्यक्ष इकबाल शाह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



