सेंधवा

सेंधवा में कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ की कमान कयामुद्दीन मंसूरी को, नेताओं ने जताया भरोसा और दी शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवगठित जिला कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जनोदय पंच। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के परिवहन प्रकोष्ठ की नवगठित जिला कार्यकारिणी में कयामुद्दीन मंसूरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। वरिष्ठ नेताओं ने बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत होने की उम्मीद व्यक्त की है।

सेंधवा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के परिवहन प्रकोष्ठ की नवगठित जिला कार्यकारिणी में कयामुद्दीन मंसूरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खुशी का माहौल देखा गया। नेताओं ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

कयामुद्दीन मंसूरी की नियुक्ति पर पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन, विधायक मोंटू सोलंकी, विधायक राजेंद्र मंडलोई, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी, नासिर खान, मुजक्कीर मंसूरी (भय्यू), हरचरण सिंह भाटिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुखलाल परमार, कय्यूम पटेल, पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत, राजेंद्र गाड़वे, प्रहलाद यादव सहित समस्त कांग्रेसजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अनुभव और सक्रियता पर जताया विश्वास

बधाई संदेश में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कयामुद्दीन मंसूरी लंबे समय से कांग्रेस संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सक्रियता का लाभ परिवहन प्रकोष्ठ को मिलेगा तथा जिले में संगठन को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

कयामुद्दीन मंसूरी ने नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर कार्य करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!