मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में अधिक मास की ग्यारस पर गौसेवा को समर्पित तुलादान कार्यक्रम, महिलाओं और बच्चों ने लिया भाग

अग्रवाल महिला मंडल और राधा कृष्ण गौशाला परिवार के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में गौपूजन, तुलादान और गौसेवा की गई।

जनोदय पंच। अधिक मास की ग्यारस के पावन अवसर पर सेंधवा स्थित राधा कृष्ण गौशाला में अग्रवाल महिला मंडल द्वारा गो सेवार्थ तुलादान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और विवाहित जोड़ों ने भाग लेकर हरे चारे, सब्जियों, गुड़ तथा सप्त धान से गौसेवा की।

गौसेवा के लिए आयोजित हुआ तुलादान कार्यक्रम

सेंधवा। राधा कृष्ण गौशाला परिवार के सहयोग से अधिक मास की ग्यारस के पावन अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल द्वारा गो सेवार्थ तुलादान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई विवाहित जोड़ों, महिलाओं और बच्चों का तुलादान हरे चारे, सब्जियां, गुड़, चापड़, खल, काकड़े एवं सप्त धान से कराया गया। इसके बाद सभी ने अपने हाथों से गौमाता को सामग्री खिलाकर गौसेवा की।

गौपूजन कर ओढ़ाई चुनरी

कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल महिला मंडल की महिलाओं द्वारा गौमाता का पूजन किया गया तथा गौमाता को चुनरी भी ओढ़ाई गई। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन एवं महिला मंडल की पदाधिकारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य गौसेवा के साथ धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।

नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का संदेश

अध्यक्ष सपना गोयल, सचिव ऋतु गोयल एवं रजनी तायल ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित होगा, नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी तथा सेवा भाव का विकास होगा। कार्यक्रम में समाज की परामर्शदाता किरण तायल, मीना चोमूवाला, संतोष चोमूवाला, संरक्षक सुशीला सिंहल, निर्मला मंगल सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!