सेंधवामुख्य खबरे

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सेंधवा में भव्य नशामुक्ति रैली, ऐतिहासिक किले पर मानव श्रृंखला बनाकर दिया जागरूकता का संदेश

सेंधवा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सेंधवा शहर में भव्य नशामुक्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, एनसीसी छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए। ऐतिहासिक किले पर मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया गया।

यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर बड़वानी जयंती सिंह के निर्देशानुसार तथा सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक रोनक सोलंकी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सारा नवजीवन बहुउद्देशीय संस्था के साथ सेंधवा अनुभागीय राजस्व विभाग के अधिकारि SDM श्री आशिष सिहं जी के मार्गदर्शन मे विभिन्न शासकीय विभागों एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता रही।

नशामुक्ति रैली एसडीएम कार्यालय से प्रारंभ होकर आंबेडकर चौक, शिवाजी चौक एवं मुख्य मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक किले तक पहुंची। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नशामुक्ति के समर्थन में जागरूकता नारे लगाए। किले पर पहुंचकर विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई और नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत हस्ताक्षर अभियान से हुई। इसके साथ ही नशे के दुष्परिणामों को दर्शाने वाली पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे नागरिकों ने बड़ी रुचि से देखा। तहसीलदार राहुल सोलंकी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सतपुड़ा आदिवासी नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत नशामुक्त हुए परिवारों का अधिकारियों के हाथों सम्मान किया गया। एनसीसी विद्यार्थियों ने अनुशासित परेड निकाली तथा नशामुक्ति गीतों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया।
कार्यक्रम में बनाए गए नशामुक्ति सेल्फी पॉइंट तथा ऐतिहासिक किले पर बनाई गई विशाल मानव श्रृंखला विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे कार्यक्रम का नियोजन सारा नवजीवन बहुउद्देशीय संस्था द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. कृष्णा रामचंद्र भावले ने नशे के दुष्परिणामों एवं उसके उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए युवाओं और नागरिकों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन खुमसिंह चौहान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में तहसीलदार सेंधवा राहुल सोलंकी, नायब तहसीलदार सुधीर शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधु चौधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सेंधवा अंजलि बड़ोले, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र बर्डे, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास भावना शर्मा, नगर पालिका, महिला एवं बाल विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!