सेंधवाखरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

वरला में नशे के बड़े जखीरे का खुलासा, पुलिस ने 147 किलो गांजा किया जब्त

विशेष अभियान के तहत वरला पुलिस की कार्रवाई, अनाज की बोरियों के पीछे छिपाकर रखा गया था मादक पदार्थ, मुख्य आरोपी अभी फरार।

जनोदय पंच। बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के ग्राम पांजरिया में पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान 147 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत ₹32.34 लाख आंकी गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वानी पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए ग्राम पांजरिया के ब्राह्मणे फल्या स्थित एक मकान से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक (ग्रामीण) जोन इंदौर के निर्देश, पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण रावल को प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

29 थैलियों में भरा मिला अवैध गांजा

तलाशी के दौरान मकान में रखी अनाज की बोरियों के पीछे 29 प्लास्टिक की थैलियां मिलीं। जांच करने पर इनमें अवैध गांजा भरा पाया गया। पुलिस ने मौके पर वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए गवाहों की मौजूदगी में जब्ती कार्रवाई की और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई। बरामद गांजे का कुल वजन 1 क्विंटल 47 किलोग्राम रहा, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹32 लाख 34 हजार बताई गई है।

आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच शुरू

जांच में मकान शांतिलाल पिता सिलदार बारेला निवासी पांजरिया का होना सामने आया, जो कार्रवाई के दौरान मौके से अनुपस्थित मिला। पुलिस ने मकान में मौजूद उसके भतीजे बदिया उर्फ कमीस पिता रेवसिंग बारेला (21 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बरामद गांजा अपना होना स्वीकार किया। इसके बाद उसके खिलाफ थाना वरला में अपराध क्रमांक 113/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लेने की प्रक्रिया की जाएगी, वहीं फरार शांतिलाल बारेला की तलाश जारी है।

कार्रवाई में उप-निरीक्षक छन्नुलाल चौहान, सहायक उप-निरीक्षक महेंद्रसिंह चौहान, मनीष श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक दामनसिंह, आरक्षक अरविंद, विपेसिंह तथा आरक्षक चालक सतीश ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!