सेंधवा
श्रीराम हिंदू सेना में बड़वानी संगठन मंत्री नियुक्त होने पर सचिन सोनोने का सम्मान

सेंधवा/बड़वानी। सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय श्री सचिन सोनोने को श्रीराम हिंदू सेना में बड़वानी संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक धर्मेंद्र शिंदे, सह संस्थापक विजय हलचल, प्रदेश संगठन मंत्री देवेंद्र बंटी गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष विनय शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री मुकेश जैन की अनुशंसा पर की गई है।
नियुक्ति के बाद श्री सचिन सोनोने को विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनप्रतिनिधि वर्गों से बधाइयाँ मिल रही हैं। संगठन पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को मजबूत बनाने, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा समाजहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर पंकज चौधरी, डॉ. अंशुल सोनी, डॉ. अनिल मोरे, डॉ. भावेश गोर्डे, वरिष्ठ पत्रकार अजय गंवाने, सुनील (भुरू) जाधव, मनोज सोहनी, दीपक महाजन अप्पा चोधरी अनिल आबा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने श्री सचिन सोनोने को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
सभी ने उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में श्रीराम हिंदू सेना को बड़वानी जिले में नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी।




