सेंधवा

सेंधवा नगर पालिका ने जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों को किया सम्मानित

नगर जनगणना अधिकारी मधु चौधरी ने समय पर कार्य पूर्ण करने वाले कर्मचारियों की सराहना की

जनोदय पंच। सेंधवा नगर पालिका द्वारा जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य समय सीमा में पूर्ण किए जाने पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों का सम्मान किया गया। नगर जनगणना अधिकारी मधु चौधरी ने कर्मचारियों की मेहनत, जिम्मेदारी और समर्पण की सराहना की।


समय सीमा में पूर्ण हुआ जनगणना कार्य

नगर पालिका कार्यालय में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में नगर जनगणना अधिकारी एवं नगर चार्ज अधिकारी मधु चौधरी ने कहा कि जनगणना शासन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार होती है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों ने निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्धारित समय सीमा में मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण कर प्रशासनिक कार्य को सुगम बनाया है।

मधु चौधरी ने कर्मचारियों को भविष्य में भी ईमानदारी और लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में प्रत्येक प्रगणक और सुपरवाइजर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है तथा सही आंकड़ों के संकलन में उनकी मेहनत का बड़ा योगदान रहता है।


उत्कृष्ट कर्मचारियों का किया सम्मान

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणक सुरेश सोलंकी, ब्लॉक नंबर 30 सर्किल नंबर 6 के सुपरवाइजर प्रेमसिंह राजपूत, सविता सुल्या ब्लॉक नंबर 82 सर्किल नंबर 14 के सुपरवाइजर डॉ. संजीव निकुम तथा प्रगणक संगीता परमार, ब्लॉक नंबर 28 सर्किल नंबर 6 के सुपरवाइजर प्रेमसिंह राजपूत का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में जनगणना शाखा प्रभारी किशोर गिरनार, जावेद शेख, अमित रावल, हेमंत सोनी, ऋषि वैष्णव सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी कर्मचारियों को जनगणना कार्य की आगामी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!