सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा नगर पालिका को मिला जिले का सर्वोच्च सम्मान, प्रभारी मंत्री डॉ. टेटवाल ने किया सम्मानित

राज्य शासन के अभियान में उत्कृष्ट कार्य और जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सेंधवा नगर पालिका सम्मानित।

सेंधवा नगर पालिका परिषद को राज्य शासन के ‘संकल्प से समाधान’ अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिले का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया। प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने कलेक्टर सभागृह में सीएमओ मधु चौधरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सेंधवा नगर पालिका परिषद को राज्य शासन के ‘संकल्प से समाधान’ अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिले में सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। शुक्रवार को बड़वानी कलेक्टर सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने नगर पालिका को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सीएमओ मधु चौधरी ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस दौरान सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल, विधायक श्याम वर्डे और कलेक्टर ज्योतिसिंह भी उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने जिले के दौरे के दौरान समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। सेंधवा नगर पालिका को यह उपलब्धि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने पर मिली है।

वार्ड स्तर पर लगाए गए शिविर

‘संकल्प से समाधान’ अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च तक संचालित किया गया था। अभियान का उद्देश्य राज्य और केंद्र सरकार की 106 जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना था।

नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित किए। टीम ने घर-घर जाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को आवेदन करने एवं लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान विभिन्न योजनाओं से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण भी किया गया।

नगर पालिका कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए सभी निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसी के आधार पर सेंधवा नगर पालिका को जिले का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला निकाय घोषित किया गया।

सीएमओ मधु चौधरी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना था। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय नगर पालिका की पूरी टीम को दिया। नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनसेवा और जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना नगर पालिका की पहचान है और आगे भी यह कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!