खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। बड़वाह के नर्मदा घाट पर पानी में डूब रहे 6 लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बचाया…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट पर मंगलवार को गंगा दशहरा पर्व को लेकर सुबह से स्नान दान पूजन करने को लेकर मालवा के इंदौर महू सहित निमाड़ क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

सुबह 8 से 11 बजे के बीच नहाने के दौरान गहरे पानी मे 6 अलग अलग लोगो को डूबने से घाट पर तैनात गोताखोर बाबूलाल मंगले सहित टीम के जादू गिरी, संजय केवट ने छलांग लगाकर ट्यूब की मदद से गहरे पानी में पहुंचकर बचाया है। नर्मदा घाट पर श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार की कोई घटना दुर्घटना न हो इसी को लेकर

लेकर स्थानीय बाबूलाल मंगले सहित गोताखोरों की टीम निरंतर लगी रहती है। व श्रद्धालुओं को गहरे पानी में नहीं जाने की हिदायत देती है। लेकिन कुछ लोग अपनी मनमानी करते हुए जान जोखिम मे डालकर गहरे पानी मे पहुंच जाते है। व डूबने लगते है।

आज भी गोताखोरों की टीम ने 6 लोगों को डूबने से सुरक्षित उनकी जान बचाकर बाहर निकाला है। जिसमें बड़वाह सहित इंदौर, महू, देवास के लोग शामिल थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!