सेंधवामुख्य खबरे
सेंधवा में मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न, जयंत शर्मा अध्यक्ष और राधेश्याम शर्मा गोईवाले उपाध्यक्ष बने

सेंधवा। मारवाड़ी ब्राह्मण समाज सेंधवा की बैठक परशुराम मांगलिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में समाज की संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक एकता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जयंत शर्मा को मारवाड़ी ब्राह्मण समाज सेंधवा का अध्यक्ष तथा राधेश्याम शर्मा गोईवाले को उपाध्यक्ष चुना गया। इस निर्णय का उपस्थित समाजजनों ने स्वागत किया। समाज के सदस्यों ने विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में समाज की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा सामाजिक समन्वय और संगठन को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में गिरवरदयाल शर्मा, विनोद शर्मा, दामोदर शर्मा, राजेश शर्मा, बद्रीप्रसाद शर्मा, सीताराम शर्मा, राम शर्मा, सुनील शर्मा, भगवती शर्मा, हेमंत शर्मा, मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने समाज के विकास और एकजुटता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।




