मालवा-निमाड़
बारिश के तेज बहाव से मल्हार बाग कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल ढही, मरम्मत की मांग

सेंधवा। बीते दिनों सेंधवा में हुई मूसलाधार बारिश का असर विभिन्न स्थानों पर देखने को मिला था। तेज बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण शहर स्थित मल्हार बाग कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार हुई बारिश से बाउंड्रीवाल की नींव कमजोर हो गई थी, जिसके चलते पानी के तेज बहाव का दबाव दीवार सहन नहीं कर सकी और ढह गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
क्षेत्रवासियों और कब्रिस्तान समिति ने प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल का जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना या असामाजिक गतिविधियों की आशंका न रहे। हाल के दिनों में सेंधवा में हुई भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव और नुकसान की स्थिति बनी थी।



