मालवा-निमाड़

सेंधवा; मदनी मस्जिद के सदर बने असलम तेली, सर्वसम्मति से हुआ चयन

सेंधवा; शहर के जोगवाड़ा रोड स्थित घोड़ेशाह वाली मोहल्ले की मदनी मस्जिद में सरपरस्त हजरात की सहमति से असलम तेली को मस्जिद का नया सदर नियुक्त किया गया। उनका कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा। मौजूद सरपरस्तों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने सर्वसम्मति से असलम तेली के नाम पर सहमति जताई और उन्हें मस्जिद के सदर की जिम्मेदारी सौंपी।

जुमे की नमाज के मदनी मस्जिद के ईमाम हजरत मौलाना अशफाक रजा से नवनियुक्त सदर असलम तेली को तकर्री नामा पेश किया इसके बाद सभी सरपरस्तो ने हार फूल से असलम तेली का स्वागत किया। सदर बनने के बाद असलम तेली ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मस्जिद की खिदमत को बेहतर तरीके से अंजाम देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को साथ लेकर पारदर्शिता, आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ मस्जिद के कार्यों का संचालन किया जाएगा तथा मस्जिद की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान मदनी मस्जिद के सरपरस्त हाजी शकील पटेल, हाजी शफी मंसूरी, हाजी मेहमूद शेख,आसिफ खान,रशीद कुरैशी, रहुफ शेख,नजमुद्दीन शेख,पूर्व सदर साजिद खान,परवेज शेख सहित अन्य ने असलम तेली को मुबारकबाद पेश की।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!