मालवा-निमाड़

पानसेमल में संगठन विस्तार को नई दिशा, राजेंद्र शितोले किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, बापूजी कुंवर बने जिला मंत्री

जनसेवा कार्यालय में आयोजित समारोह में विधायक श्याम बरडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

जनोदय पंच। पानसेमल क्षेत्र में संगठन को लेकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेंद्र शितोले को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष और बापूजी कुंवर को अजा मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जनसेवा कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने उत्साह जताया।

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि क्षेत्र के सक्रिय नेता राजेंद्र शितोले को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी के साथ पानसेमल नगर के पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ नेता बापूजी कुंवर को अजा मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया। दोनों नेताओं की नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।

भव्य स्वागत समारोह आयोजित

पानसेमल स्थित जनसेवा कार्यालय में इस अवसर पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्याम जी बरडे के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र शितोले और बापूजी कुंवर का पुष्पमालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया। समारोह में खेतिया, जलगोन एवं पानसेमल मंडल के पदाधिकारी, पंच-सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक का संबोधन

इस अवसर पर विधायक श्याम जी बरडे ने अपने संबोधन में कहा कि, “राजेंद्र शितोले के नेतृत्व में किसान मोर्चा जिले में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। क्षेत्र एवं जिले के सभी देवतुल्य कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसानों की आवाज को मजबूत करेंगे और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।”

संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सचिन चौहान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनी, चंद्रकांत महाजन, चेन सिंह गदरे, गोविंद जोशी, नंदकिशोर चोपड़ा, इस्माइल आजाद, हितेंद्र हरसोला, सुश्री सलोनी बुआ, उपाध्यक्ष साहेब राव चौधरी, डॉ. दीपक भंवर, पंडित जी माली, राजू वाघे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रकाश जोशी द्वारा किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!