MP NEWS प्रसूता ने डेढ़ घंटे में तीन बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ
पन्ना से आई प्रसूता ने सतना जिला अस्पताल में सामान्य प्रसव से तीन बच्चों को जन्म दिया, सभी स्वस्थ

जनोदय पंच। सतना जिला अस्पताल में पन्ना की 34 वर्षीय प्रसूता ने सामान्य प्रसव से डेढ़ घंटे के अंतराल में तीन बच्चों को जन्म दिया। दो बेटे और एक बेटी सहित सभी बच्चे स्वस्थ हैं। प्रसूता को प्रसव पीड़ा के बाद सतना लाया गया था, जहां सुरक्षित डिलीवरी हुई।
पन्ना जिले के उजनेही सालेहा की 34 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा होने पर पहले 26 अप्रैल को जिला अस्पताल पन्ना ले जाया गया। दर्द बढ़ने पर परिजन उसे सोमवार को सतना जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती किया गया।
डेढ़ घंटे में तीन बच्चों का जन्म
सोमवार देर शाम करीब 7 बजे महिला को लेबर रूम में ले जाया गया। यहां सामान्य प्रसव के दौरान महिला ने करीब डेढ़ घंटे के अंतराल में तीन बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पहला बच्चा रात 10:34 बजे, दूसरा 10:45 बजे और तीसरा 11:57 बजे जन्मा।
दो बेटे और एक बेटी, सभी स्वस्थ
जन्म लेने वाले बच्चों में दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। तीनों बच्चों का वजन क्रमशः 2 किलो 650 ग्राम, 2 किलो 300 ग्राम और 2 किलोग्राम बताया गया है। वजन कम होने के बावजूद सभी बच्चों को स्वस्थ बताया गया है।
परिवार और अस्पताल में खुशी का माहौल
महिला के पहले से चार बच्चे हैं और अब तीन बच्चों के जन्म के बाद परिवार में कुल सात बच्चे हो गए हैं। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से परिजनों और अस्पताल स्टाफ में खुशी का माहौल है।
चिकित्सक का बयान
जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने बताया “जिला अस्पताल में प्रसूता आई पन्ना जिले से आई थी। सोमवार की रात करीब डेढ़ घंटे के अंतराल में 3 स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। सभी का सामान्य प्रसव हुआ।”



