अपराधखरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 67.41 बल्क लीटर शराब और 1350 किलो महुआ लहान जब्त

अवैध मदिरा के खिलाफ जिले के पांच आबकारी वृत्तों में एक साथ कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज; जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1.51 लाख रुपए

जनोदय पंच। बड़वानी जिले में अवैध शराब की बिक्री, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की। 30 अक्टूबर को विभिन्न गांवों और ढाबों पर दबिश देकर 67.41 बल्क लीटर मदिरा और 1350 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। इस दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 13 प्रकरण दर्ज किए गए।

जिले में अवैध मदिरा की बिक्री, संग्रहण, चोर्यनयन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर बड़वानी एवं उपायुक्त आबकारी इंदौर संभाग द्वारा लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इन निर्देशों के पालन में जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार खत्री के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश मण्डलोई के नेतृत्व में 30 अक्टूबर 2026 को आबकारी के संयुक्त बल ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की।

गांवों और ढाबों पर दी दबिश

आबकारी विभाग की टीम ने आबकारी वृत्त बड़वानी के ग्राम जुनाझीरा और धमोड़ी, आबकारी वृत्त अंजड़ के ग्राम करामातपुरा और अंजड़, आबकारी वृत्त राजपुर में राजपुर के ढाबों, आबकारी वृत्त सेंधवा के ग्राम मोहनपड़ावा तथा आबकारी वृत्त खेतिया के ग्राम बंधारा खुर्द में कार्रवाई की।

इस दौरान कुल 67.41 बल्क लीटर विभिन्न प्रकार की मदिरा जब्त की गई। इसके अलावा 1350 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। महुआ लहान के नमूने लेकर शेष सामग्री मौके पर ही नष्ट कर दी गई।

1.51 लाख रुपए की सामग्री जब्त, 13 प्रकरण दर्ज

कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 13 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जब्त मदिरा एवं महुआ लहान का अनुमानित मूल्य 1,51,266 रुपए बताया गया है।

आबकारी टीम का रहा विशेष योगदान

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक दिलीप जायसवाल, कमलेश बामनिया, विभा नांदले, नेहा मौर्य, आबकारी प्रधान आरक्षक सुदेश आचार्य, इरफान अली, गंगा सोलंकी तथा आबकारी आरक्षक प्रिया सुल्या एवं इमलेश पवार का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!