खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन, सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

कारंजा चौक से सरदार पटेल स्मारक तक निकली दौड़, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने लिया एकता का संकल्प

जनोदय पंच। बड़वानी जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई और कारंजा चौक से रन फॉर यूनिटी निकाली गई। दौड़ का समापन सरदार पटेल स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा के साथ हुआ।

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अर्पित गुप्ता एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सभी ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

 

कारंजा चौक से रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ

शपथ ग्रहण के बाद बड़वानी के प्रमुख कारंजा चौक से रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत सीईओ अर्पित गुप्ता और प्रभारी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इसमें सहायक कलेक्टर माधव अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, एसडीएम बड़वानी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

नगर पालिका मार्ग से सरदार पटेल स्मारक तक निकली दौड़

राष्ट्रीय एकता का संदेश देती यह दौड़ कारंजा चौराहा से शुरू होकर नगर पालिका मार्ग से होते हुए निर्धारित गंतव्य सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक तक पहुँची। इस दौरान प्रतिभागियों ने उत्साह और देशभक्ति के नारों के साथ सहभागिता की। दौड़ के माध्यम से शहर में राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित किया गया।

सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

रन फॉर यूनिटी का समापन सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक पर हुआ, जहाँ श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला पंचायत सीईओ अर्पित गुप्ता, प्रभारी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर माधव अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी ने देश की एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!