सेंधवा

सेंधवा के बलवाड़ी में गिर नस्ल की गाय ने बनाया दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, 19 लीटर 670 मिलीलीटर दूध देकर जीता पहला पुरस्कार

विपुल लाठी को मिला एक लाख रुपए का पुरस्कार, प्रतियोगिता में 9 पशुपालकों ने गिर और साहीवाल नस्ल की गायों के साथ लिया हिस्सा

रमन बोरखड़े। जनोदय पंच। सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलवाड़ी में आयोजित देसी नस्ल की गाय एवं दूध उत्पादन प्रोत्साहन प्रतियोगिता में पशुपालकों ने अपनी गायों के साथ भाग लिया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में सर्वाधिक दूध उत्पादन करने वाली गाय को प्रथम पुरस्कार मिला। विजेताओं को शनिवार को सम्मानित किया गया।

तीन समय में 19 लीटर 670 मिलीलीटर दूध उत्पादन

वृंदावन ग्राम बलवाड़ी में आयोजित प्रतियोगिता में विपुल लाठी की गिर नस्ल की गाय ने सबसे अधिक दूध उत्पादन किया। गाय ने तीन समय में कुल 19 लीटर 670 मिलीलीटर दूध दिया। इसके लिए विपुल लाठी को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए की राशि प्रदान की गई।

विशाल लाठी दूसरे और कमरसिंह तीसरे स्थान पर

प्रदेश सरकार की योजना के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में गांव के 9 पशुपालकों ने हिस्सा लिया। इसमें विशाल लाठी की गाय ने 18 लीटर 660 मिलीलीटर दूध उत्पादन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कमरसिंह की गाय 16 लीटर 850 मिलीलीटर दूध उत्पादन के साथ तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को निर्धारित पुरस्कार प्रदान किए गए।

महाराष्ट्र के धूलिया से खरीदकर लाए थे गाय

प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले विपुल लाठी ने बताया कि उन्होंने अपनी गिर नस्ल की गाय महाराष्ट्र के धूलिया से खरीदी थी। गाय का दूध उत्पादन अच्छा है। प्रतियोगिता में तीन समय दूध निकालने पर कुल 19 लीटर 670 मिलीलीटर दूध प्राप्त हुआ।

विशेषज्ञों ने दी पशुपालन और देखभाल की जानकारी

प्रतियोगिता के दौरान पशु चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञों ने पशुपालकों को प्रदेश सरकार की योजना की जानकारी दी। साथ ही देसी नस्ल की गायों के पालन, बेहतर देखभाल और दूध उत्पादन बढ़ाने के तरीके बताए। प्रतियोगिता में गिर और साहीवाल नस्ल की गायों ने हिस्सा लिया। पशु चिकित्सा विभाग की ओर से डॉ. विशाल साधव, अमित सूर्यवंशी, गंगा सोलंकी और शिवशंकर मंडलोई सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी प्रतिभागी पशुपालकों को प्रमाण पत्र के साथ गायों के लिए कैल्शियम और अन्य उपयोगी सामग्री की किट भी दी गई। आयोजकों ने बताया कि अगले साल प्रतियोगिता विकासखंड स्तर पर आयोजित की जाएगी।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान गणेश पाटिल, भूषण पाटिल, बबलू यादव, राकेश यादव, बद्री यादव, राहुल, शिवा, जितेंद्र, पवन, विशाल, प्रमिला, मनोज और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!