कांग्रेस भवन में इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को किया याद, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि
ब्लॉक, शहर एवं मंडल कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम, देश के प्रति दोनों जननायकों के योगदान को किया याद

जनोदय पंच। स्थानीय कांग्रेस भवन में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों जननायकों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी किशन शर्मा ने बताया कि ब्लॉक, शहर एवं मंडल कांग्रेस के तत्वावधान में स्थानीय कांग्रेस भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी और लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश के प्रति दोनों महान जननायकों के अतुलनीय योगदान को याद किया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र गाड़वे, शहर अध्यक्ष इकबाल शाह, मुकेश गोयल, परसराम सेनानी, इलमुद्दीन मंसूरी, कय्यूम शेख, समीर पटेल, संग्राम सोलंकी, सुमेश सोलंकी, शोभाराम पटेल, चानू अछाले, शिवकुमारी यादव, निजाम खान, समर खान, उमेश डूडवे, जतन किराड़े, विजय सिसोदिया और कमल चौहान सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रिंस शर्मा ने किया संचालन और आभार व्यक्त
कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद प्रिंस शर्मा ने किया। अंत में उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।



