खरगोन-बड़वानी
बड़वानी में प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित के शोधार्थी अनिल बदोरे को पीएचडी की उपाधि
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से रसायन शास्त्र में मिली डॉक्टरेट, औषधीय पौधों के अर्क पर किया पांच वर्ष तक शोध

जनोदय पंच। शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी के प्राचार्य एवं रसायन शास्त्र के प्राध्यापक डॉ. प्रमोद पंडित के शोधार्थी अनिल बदोरे को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा रसायन शास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने पांच वर्षों तक शोध कार्य किया।
शोध कार्य का विशेषज्ञों के समक्ष किया प्रेजेंटेशन
अनिल बदोरे ने स्कूल ऑफ केमिकल साइंसेज इंदौर में विशेषज्ञों के समक्ष अपने शोध कार्य का प्रेजेंटेशन दिया। इसके आधार पर उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। उनका शोध अल्कलॉइड केमिस्ट्री से संबंधित रहा।

तुलसी और पुदीना के अर्क पर किया अध्ययन
शोध के दौरान तुलसी एवं पुदीना जैसे औषधीय पौधों की पत्तियों के अर्क की विभिन्न रसायनों के साथ क्रिया का अध्ययन किया गया। साथ ही अर्क से मनुष्य में होने वाली एलर्जी संबंधी बीमारियों के इलाज से संबंधित विषय पर भी शोध किया गया।

प्राध्यापकों ने दी बधाई
शोध के दौरान विषय विशेषज्ञ के रूप में शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कुलपति डॉ. आई.पी. त्रिपाठी, रसायन विभाग के प्रमुख डॉ. अशोक शर्मा एवं डॉ. मैडम शर्मा सहित शोधार्थी उपस्थित रहे। अनिल बदोरे की इस उपलब्धि पर आदर्श महाविद्यालय बड़वानी के सभी प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई दी।




