खेतिया में गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया महापुरुषों को नमन
खेतिया में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने माल्यार्पण कर याद किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का योगदान

खेतिया। शंकर शिरसाठ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को खेतिया में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन, संघर्ष, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सोनीस, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नाहर, सर कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव मराठे, जिला कांग्रेस सचिव संतोष पटेल, सुदेश भावसार, सरपंच सायसिंह पटेल, पार्षद जितेंद्र पाटिल, पूर्व पार्षद रमेश ऐसीकर, एकनाथ पवार,राजेश चैहान, अल्पसंख्यक कांग्रेस से इमरान कुरैशी, फारूक ठेकेदार, अजहर शेख, फारूक बेलिम, किशोर चैधरी, आदिवासी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय चैहान, सनी मगरे, पदम सिंह भोसले, पत्रकार शंकर शिरसाट, राजू गायकवाड़ सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।



