पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने बच्चों संग गाया वंदे मातरम
बड़वानी में वंदे मातरम की रचना के 151 साल पूरे होने पर कार्यक्रम,

बड़वानी। वंदे मातरम की रचना के 151 साल पूरे होने पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे बड़वानी विधानसभा के ग्राम पंचायत चौकी स्थित सरकारी स्कूल में ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों, अभिभावकों और नागरिकों ने एक साथ वंदे मातरम का गायन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल रहे। शुरुआत मां सरस्वती और भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद स्कूल परिसर में विद्यार्थियों और नागरिकों ने कतारबद्ध होकर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया।
इस अवसर पर प्रेमसिंह पटेल ने विद्यार्थियों से संवाद कर राष्ट्रभक्ति, देशप्रेम और वंदे मातरम के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।



