खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बीईओ से बदसलूकी और शासकीय काम में बाधा का आरोप, तीन पर एफआईआर

बड़वानी। पाटी विकासखंड के बोकराटा स्थित राजा शंकरशाह रघुनाथ शासकीय बालक आश्रम में छात्र के सड़क हादसे की जांच के दौरान बीईओ से कथित बदसलूकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

घटना 19 सितंबर की बताई गई है। हादसे की जांच के लिए सहायक आयुक्त के निर्देश पर बीईओ राजश्री पवार और संकुल प्राचार्य माधवसिंह रावत आश्रम पहुंचे थे। आरोप है कि जांच के दौरान आश्रम अधीक्षक के परिजनों ने अधिकारियों से बहस करते हुए बीईओ के साथ गाली-गलौज की, जिससे जांच कार्य प्रभावित हुआ।

बीईओ राजश्री पवार की शिकायत पर पुलिस ने आश्रम अधीक्षक के भाई अरुण आर्य, पत्नी किरण आर्य और बेटी सोनिका आर्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 221, 132, 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!