बड़वानी; इन्दौर में आयोजित हाकी, बैडमिन्टन एवं ताईक्वांडो खेलों मे जिले के प्रतिभागी भी ले सकते है भाग

बड़वानी; मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी चयन ट्रायल खेलो हॉकी, बैडमिन्टन एवं ताईक्वांडो में इन्दौर में आयोजित किया जायेगा । राज्य खेल अकादमी पर चयन होने से खिलाड़ियो को उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण की सुविधा एवं राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर टूर्नामेंट एक्सपोजर मिलेगा ।
चयन ट्रायल खेलो में हॉकी (महिला) का चयन ट्रायल 01 जुलाई को चिमनबाग मैदान इन्दौर में किया जायेगा । वहीं बैडमिन्टन का चयन ट्रायल 01 व 02 जुलाई को नेहरू स्टेडियम इन्दौर में तथा ताईक्वांडो का चयन ट्रायल 05 जुलाई को कैजन मार्शल आर्ट, 110 केशर बाग कालोनी स्कीम 103 इन्दौर में किया जायेगा । इन सभी खेलो के लिये पंजीयन प्रातः 9 से 10 बजे किया जायेगा ।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतिभा चयन ट्रायल के समय खिलाड़ियो को आयु, मूल निवासी, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं संबंधित खेल प्रमाण पत्र आदि हो तो लाना अनिवार्य होगा । फिडर सेंटर हेतु 8 से 10 वर्ष एवं अकादमी हेतु 12 से 18 वर्ष, खेल अनुसार निर्धारित मापदण्ड विभाग की वेबसाइट dsywmp.gov.in पर उपलब्ध है। पंजीकरण के लिये https://talentsearch.dsywmp.gov.in पर जाकर कर सकते है। आवेदक को प्रतिभा चयन ट्रायल स्थल पर निर्धारित दिनांक एवं समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा । प्रतिभा चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ियो को भोजन एवं आने-जाने का व्यय स्वयं वहन करना होगा ।



