मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

बड़वानी; पंचायतों के उप निर्वाचन हुए सम्पन्न

बड़वानी; पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 पूर्वार्द्ध के अंतर्गत 29 सितम्बर मंगलवार को जनपद पंचायत निवाली में जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 08 के अंतर्गत ग्राम खेड़ी, वासवी, सिलदड़ एवं बोरली में मतदान हुआ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद पंचायत निवाली में जनपद पंचायत सदस्य के लिए हुए मतदान में 56.50 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें महिलाओं मतदाताओं का प्रतिशत 53.55 प्रतिशत तथा पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 59.68 प्रतिशत रहा। जबकि जनपद पंचायत ठीकरी के ग्राम चिचली में सरपंच पद एवं जनपद पंचायत बड़वानी के 02 पंच पद, राजपुर में 01 पंच पद तथा सेंधवा के 14 पंच पद पर अभ्यर्थियों के निर्विरोध निर्वाचित होने के कारण मतदान नही हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!