अंजड़ पुलिस की कार्रवाई, जिला बदर के उल्लंघन और वारंट में फरार लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार
राजेन्द्र भील के खिलाफ 01 स्थायी और 01 गिरफ्तारी वारंट था लंबित, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

जनोदय न्यूज | बड़वानी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंजड़ थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने वाले एवं न्यायालयीन वारंट में फरार लिस्टेड गुंडे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेन्द्र पिता रमेश भील, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम फुटला तालाब, थाना अंजड़, जिला बड़वानी के रूप में हुई है।
जिला बदर के आदेश का उल्लंघन:
पुलिस के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद आरोपी जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र में मौजूद पाया गया।
न्यायालयीन वारंट लंबित:
आरोपी थाना अंजड़ के गुंडा रजिस्टर में सूचीबद्ध अपराधी है। थाना अंजड़ के प्रकरण RCT No. 114/2025, धारा 115(2), 296 BNS में नियत समय पर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होने के कारण उसके खिलाफ 01 गिरफ्तारी वारंट एवं 01 स्थायी वारंट जारी किया गया था।
न्यायालय में किया पेश:
थाना अंजड़ पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बड़वानी/अंजड़ के समक्ष प्रस्तुत किया।
सराहनीय भूमिका:
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अंजड़ निरीक्षक आर.आर. चौहान एवं थाना अंजड़ के पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।



