खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

खेतिया पुलिस ने बांदरियाबड़ में जन-संवाद बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को किया जागरूक

साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशा मुक्ति पर दी जानकारी, ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं

जनोदय न्यूज | 
पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से बड़वानी पुलिस द्वारा प्रति बुधवार बीट स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में खेतिया थाना पुलिस ने ग्राम बांदरियाबड़ में बीट स्तरीय जन-संवाद एवं जागरूकता बैठक आयोजित की। बैठक में ग्रामीणों, ग्राम प्रमुखों और गणमान्य नागरिकों से क्षेत्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

साइबर अपराध से बचाव:
पुलिस टीम ने ग्रामीणों को डिजिटल फ्रॉड और फर्जी कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी। किसी भी व्यक्ति के साथ OTP साझा न करने और अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की जानकारी दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

यातायात एवं सड़क सुरक्षा:
ग्रामीणों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई। साथ ही नाबालिगों को वाहन न सौंपने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की गई।

नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता:
पुलिस ने गांव को नशामुक्त बनाने के लिए युवाओं और ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। साथ ही अवैध शराब की बिक्री या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।

महिला एवं बाल सुरक्षा:
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098 और 112 की जानकारी दी गई। किसी भी अप्रिय स्थिति में बिना डर के पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।

जनसमस्याओं का निराकरण:
जागरूकता सत्र के बाद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं और सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन देते हुए कई मामलों में मौके पर ही बीट प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ग्रामीणों ने किया सहयोग का संकल्प:
बैठक के अंत में ग्रामीणों ने खेतिया पुलिस की पहल का स्वागत किया और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!