सेंधवा की अभिनव कॉलोनी में भगत सिंह जयंती पर बच्चों ने सुनी शौर्य और देशभक्ति की गाथाएं, अतिथियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
मां भगवती गरबा उत्सव समिति और वीर भगत सिंह एकेडमी के संयुक्त आयोजन में बच्चों को बताए भगत सिंह के आदर्श

आपके कार्यालय, समाज और धार्मिक आयोजनों की खबरें (फोटो, वीडियो व जानकारी) हमें वॉटसअप पर भेजें। आवश्यक संपादन के बाद हम उन्हें प्रकाशित करेंगे।
रमन बोरखड़े। जनोदय पंच। सेंधवा की अभिनव कॉलोनी में अमर शहीद वीर भगत सिंह की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में बच्चों और कॉलोनीवासियों ने भाग लिया। बच्चों को वीर भगत सिंह के साहस, देशभक्ति और बलिदान से जुड़ी गाथाएं सुनाई गईं।
बच्चों को सुनाई भगत सिंह के साहस और बलिदान की गाथाएं
अभिनव कॉलोनी में मां भगवती गरबा उत्सव समिति एवं वीर भगत सिंह एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद वीर भगत सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे एवं कॉलोनीवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों को वीर भगत सिंह के अदम्य साहस, देशभक्ति और उनके महान बलिदान की गाथाएं सुनाई गईं। गाथाएं सुनकर बच्चे प्रेरित हुए।

अतिथियों ने चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद महोदय अखिलेश पवार उपस्थित रहे। उनके साथ राहुल पालीवाल, आकाश नरगावे, हर्षित निगम, प्रदीप अन्ना, नीलेश अग्रवाल एवं कॉलोनी के सम्मानित बुजुर्ग जन भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों एवं वरिष्ठों ने वीर भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बच्चों को आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा
वीर भगत सिंह एकेडमी की ओर से आकाश पवार एवं उनके सभी अनुशासित कमांडो कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अतिथियों एवं बुजुर्गों ने अपने संबोधन में बच्चों को भगत सिंह के आदर्शों को जीवन में उतारने और देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी।




