खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

गणेशोत्सव के शांतिपूर्ण समापन में कानून-व्यवस्था की रही महत्वपूर्ण भूमिका, थाना प्रभारी का सम्मान

सिलावद। नगर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव पर्व का शांतिपूर्ण ढंग से समापन हुआ। पर्व के दौरान लगभग 7 से 8 सार्वजनिक बड़े पंडालों में गणेशजी की मूर्ति स्थापना कर प्रतिदिन विभिन्न आयोजन किए गए। वहीं अनंत चतुर्दशी पर भव्य सामूहिक चल समारोह निकालकर गोई नदी तट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

गणेशोत्सव के दौरान हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, जिसमें पुलिस प्रशासन की कानून-व्यवस्था ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गणेशोत्सव का शांतिपूर्ण समापन होने पर सोमवार शाम को नगर की विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी रामकृष्ण लौवंशी तथा पुलिस स्टॉफ का स्वागत और सम्मान किया।
इस मौके पर अजय यादव,अमन भावसार, यश भावसार, विकास सेंगर, विक्की मेहरा, पीयूष राठौड़, महेंद्र वर्मा, जय सोनी, वेदांत भावसार, विपुल भावसार, पीयूष प्रजापत, राकु सोलंकी, चेतन राठौड़ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!