सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में जनसंवाद, साइबर और महिला सुरक्षा पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

अयोध्या विहार कॉलोनी में पुलिस-जनता संवाद, नागरिकों ने रखीं समस्याएं और सुझाव

सेंधवा शहर में पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने नागरिकों से सीधे बातचीत की। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सेंधवा शहर की अयोध्या विहार कॉलोनी में शुक्रवार शाम अग्रवाल महिला मंडल द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लोगों को साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराना आवश्यक है।

उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी साझा की और नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। एसपी शुक्ल ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने भी स्थानीय समस्याएं, सुझाव और विभिन्न मुद्दे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखे। पुलिस प्रशासन की ओर से इन समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में अग्रवाल समाज की महिला सदस्याओं, अग्रवाल समाज के पदाधिकारीगण, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कॉलोनीवासियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। अंत में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने लोगों से जागरूक और सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!