खरगोन-बड़वानी

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा बड़वानी में “सिलसिला एवं तलाशे जौहर” का आयोजन आज

बड़वानी ; मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में ज़िला अदब गोशा बड़वानी के द्वारा सिलसिला एवं तलाशे जौहर के तहत व्याख्यान एवं रचनापाठ का आयोजन शनिवार , 13 जून 2026 को शाम 4:00 बजे से अंजुमन हॉल, राजपुर, बड़वानी में ज़िला समन्वयक सैयद रिज़वान अली के सहयोग से किया जाएगा।
उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी के अनुसार उर्दू अकादमी द्वारा सिलसिला के तहत प्रदेश के सभी ज़िलों में काव्य, साहित्यिक एवं सांगीतिक गोष्ठियां आयोजित की जा रही है। इस कड़ी में अगला कार्यक्रम बड़वानी में आयोजित हो रहा है जिसमें बड़वानी के ऐसे स्थापित शायर एवं साहित्यकार अपनी प्रस्तुति देंगे जिन्हें अकादमी के मंचों पर प्रस्तुति का कम अवसर मिला है।
बड़वानी ज़िले के समन्वयक सैयद रिज़वान अली ने बताया कि सिलसिला के तहत शाम 4:00 बजे व्याख्यान एवं रचना पाठ का आयोजन होगा। इस रचना पाठ में जो शायर एवं साहित्यकार अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे उनमें विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ के. आर. शर्मा शामिल होंगे और स्थानीय आमंत्रित शायरों में अब्दुल क़ादिर ‘हनफी, आरिफ़ अहमद ‘आरिफ़’, मोईन ख़ाकसार, इस्लामुद्दीन ‘हैदर’, शुजाउद्दीन ‘बेबाक’, वाजिद हुसैन ‘साहिल’, फ़ैज़ान शेख़ ‘क़ैस’, पवन शर्मा ‘हमदर्द’, शाहरूख़ शाद, विशाल त्रिवेदी ‘आदिल’, अपूर्व शुक्ल ‘हिन्दुस्तानी’, समीर ख़ान ‘समीर’ हाफ़िज़ अहमद ‘हाफ़िज़ ‘, शाकिर शेख ‘शाकिर’, ज़ुबैर अली के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन सैयद रिज़वान अली द्वारा किया जाएगा।
डॉ. नुसरत मेहदी ने बड़वानी के सभी साहित्य एवं कला प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!