सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा महाविद्यालय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण, प्राध्यापकों व कर्मचारियों ने लिया भाग

सेंधवा में सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन के पालन हेतु आयोजित प्रशिक्षण में योग, मेडिटेशन और संवेदनशीलता पर दिया गया जोर

सेंधवा | जनोदय पंच सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन के परिपालन में सोमवार को महाविद्यालय के सभी फैकल्टी सदस्यों एवं कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। ऑनलाइन प्रशिक्षण में वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित जागरूकता की जानकारी प्राध्यापकों और कर्मचारियों के साथ साझा करना था, ताकि वे संवेदनशील बनकर आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को सहृदयता के साथ सहयोग उपलब्ध करा सकें।

मानसिक स्वास्थ्य और सहयोग पर दिया गया जोर

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के व्यवहार और लक्षणों को समझने, उनकी मानसिक स्थिति का आकलन करने तथा समय पर उचित सहयोग देकर उनका जीवन बेहतर बनाने के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में योग और मेडिटेशन की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।

प्राध्यापक एवं कर्मचारी रहे उपस्थित

प्रशिक्षण में प्राचार्य डॉ. जी. एस. वास्कले, डॉ. यशोदा चौहान, डॉ. संतोषी अलावा, डॉ. संतरा चौहान, डॉ. किशोर सोलंकी, डॉ. महेश बाविस्कर, प्रो. बी. एस. जमरे सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी प्रभारी डॉ. जितेश्वर खरते ने दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!