सेंधवा
सेंधवा में संकल्प सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, अतिथियों ने किया पौधरोपण

सेंधवा। संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8-III की अभिनव कॉलोनी में आंगन मिलन सेवा के तृतीय दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का पुष्पमाला और श्रीफल से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती पिंकी पवार, श्री गणेश राठौड़, श्री विवेक तिवारी, श्री छोटू जी चौधरी, श्री निलेश यादव और श्री कालू सांवले का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन किया गया। इसके बाद हितग्राहियों से संवाद, पौधरोपण और लाड़ली लक्ष्मी बालिका का सम्मान किया गया। अतिथियों ने व्यंजन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लाभार्थियों का अतिथियों द्वारा पुष्प देकर आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही उपस्थित जनता को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 04, 02, 6-I, 6-II, 6-III, 8-III, 11, 12, 17, 20 और 21 के कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे।




