सेंधवा
सेंधवा में वर्चस्व गणराज मित्र मंडल का सम्मान, हर साल नए स्वरूप में सजता है गणेश पंडाल

सेंधवा। सोमवार को वर्चस्व गणराज मित्र मंडल का सम्मान किया गया। मंडल द्वारा पिछले छह वर्षों से गणेश जी की स्थापना की जा रही है। इस वर्ष भी मंडल के बच्चों ने गणेश पंडाल को सुंदर जंगल वन का स्वरूप दिया है।
हर साल नए स्वरूप में गणेश पंडाल
वर्चस्व गणराज मित्र मंडल के बच्चे हर वर्ष गणेश जी की स्थापना के साथ पंडाल को नया स्वरूप देने का प्रयास करते हैं। इस वर्ष भी बच्चों ने सुंदर जंगल वन की थीम तैयार की है। मंडल पिछले छह वर्षों से लगातार गणेश जी की स्थापना करता आ रहा है।मंडल से जुड़े पलके तायल और पियूष गुप्ता सहित अन्य बच्चों द्वारा हर वर्ष अलग-अलग स्वरूप में सजावट की जाती है। सोमवार को इसी प्रयास के लिए मंडल का सम्मान किया गया।





