ग्वालियरभोपालमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

ग्वालियर-भोपाल सहित मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं 43 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

वेस्टर्न डिस्टरबेंस, चक्रवात और ट्रफ सिस्टम के असर से प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है, अगले चार दिन तक असर बना रहेगा।

जनोदय पंच। मध्य प्रदेश में पिछले सात दिन से आंधी-बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को ग्वालियर समेत 11 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर सहित कई जिलों में तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

11 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

वेस्टर्न डिस्टरबेंस, चक्रवात और ट्रफ सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश का मौसम लगातार बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज जिलों में गुरुवार को बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है। IMD के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव बना हुआ है।

कई जिलों में बढ़ेगा तापमान

भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत प्रदेश के 44 जिलों में गर्मी का असर भी रहेगा। कई शहरों में दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, रतलाम, नीमच और मंदसौर में तापमान अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मई को पूरे प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी।

सात दिन से बदला हुआ है मौसम

प्रदेश में बुधवार को लगातार सातवें दिन भी आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। धार समेत कई जिलों में इसका असर देखा गया। मई की शुरुआत से ही बारिश होने के कारण गर्मी का असर कम रहा है और अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!