इंदौरमुख्य खबरे

इंदौर में गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान गौरव वर्मा का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

मंदिर दर्शन और गौसेवा के बाद आयोजित हुआ जन्मदिन कार्यक्रम, मेहनत, खेल और अनुशासन को दिनचर्या में शामिल करने की अपील

जनोदय पंच। इंदौर में पहलवान और गोल्ड मेडलिस्ट का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। मंदिर में दर्शन और गौसेवा की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। युवाओं से नशे से दूर रहने, मेहनत और अनुशासन अपनाने की अपील की गई। जन्मदिन के अवसर पर पहलवान गौरव वर्मा ने सुबह सेवा कार्यों की शुरुआत की। साथियों के साथ विद्या मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इसके बाद गौसेवा करते हुए गायों को चारा खिलाया गया। फिर रणजीत हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इसके बाद सभी अपने घरों के लिए रवाना हुए।

गौरव वर्मा ने साझा किए कुश्ती के अनुभव

शाम को जन्मदिन का कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पहलवान और गोल्ड मेडलिस्ट गौरव वर्मा ने अपने कुश्ती के अनुभव साझा किए। गौरव वर्मा ने कहा कि खेल ने उनके जीवन में सबसे बड़ा बदलाव अनुशासन के रूप में किया है। सफलता के लिए आलस्य छोड़कर लगातार मेहनत करना जरूरी है और मेहनत का परिणाम भविष्य में जरूर मिलता है।

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

गौरव वर्मा ने युवाओं को नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपनी सेहत पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा जिम जाएं, खेलों से जुड़ें और मेहनत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

कांग्रेस नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित अन्य नेता मौजूद रहे। चिंटू चौकसे ने गौरव से पहलवानी के अलावा उनके कार्यों के बारे में पूछा। इस पर गौरव वर्मा ने वकालत की पढ़ाई करने की बात कही। इस दौरान गजेंद्र वर्मा और अन्य नेताओं ने भी गौरव वर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!