खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में जनसुनवाई के दौरान 70 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, सीमांकन से लेकर संबल योजना तक पहुंचे आवेदन

जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, कई प्रकरण समय सीमा की बैठक में समीक्षा के लिए चिन्हित

आपके कार्यालय, समाज और धार्मिक आयोजनों की खबरें ( फोटो, वीडियो व जानकारी ) हमें वॉटसअप पर भेजें। आवश्यक संपादन के बाद हम उन्हें प्रकाशित करेंगे।

रमन बोरखड़े। जनोदय पंच। राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में 70 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं। शहरी, ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों से पहुंचे लोगों ने जमीन, आवास, बिजली, पानी, अनुकंपा नियुक्ति और आर्थिक सहायता से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।

70 आवेदकों ने रखीं अपनी समस्याएं

राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ ने 70 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही दूरस्थ अंचलों से आए आवेदकों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।

सीमांकन, नक्शा दुरुस्ती और अतिक्रमण से जुड़े आवेदन

जनसुनवाई में मुख्य रूप से जमीन का सीमांकन करने, नक्शा दुरुस्त करने और अतिक्रमण हटाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा बिजली और पानी की समस्या से जुड़े आवेदन भी आए। संबल योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से संबंधित आवेदन भी जनसुनवाई में प्रस्तुत किए गए।

अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कई प्रकरणों को समय सीमा की बैठक में समीक्षा के लिए भी चिन्हित किया।

संबल योजना की राशि नहीं मिलने का आवेदन

जनसुनवाई में ग्राम खमसजवानी निवासी श्रीमति सलिता पति स्व. श्री देवराम एवं ग्राम खुरमपुरा निवासी श्रीमति आशा पति स्व. राकेश ने आवेदन देकर बताया कि उन्होंने संबल योजना के तहत प्राप्त होने वाली आर्थिक सहायता राशि के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक उन्हें योजना के तहत मिलने वाली राशि प्राप्त नहीं हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!