सेंधवामुख्य खबरे

बड़ी बिजासन माता मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्थाओं की समीक्षा

सेंधवा। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने आगामी नवरात्रि पर्व के मद्देनजर सेंधवा स्थित प्रसिद्ध बड़ी बिजासन माता मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और जिलेवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व प्रबंधन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने कहा कि कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने कहा कि यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहाँ लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सभी को सुगम, सुरक्षित और सुखद दर्शन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

प्रमुख निर्देश एवं बिंदु
1.भीड़ एवं ट्रैफिक प्रबंधन- भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुव्यवस्थित ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
2.यातायात एवं मार्ग सुगमता- श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु सड़क मरम्मत और कंट्रोल सिस्टम स्थापित करने पर जोर दिया गया।
3.स्वच्छता एवं जन-सुविधाएं- मंदिर परिसर में निरंतर साफ-सफाई, चलित शौचालय और पेयजल की पुख्ता व्यवस्था रखने को कहा गया।
4.स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाएं- किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मंदिर परिसर में एम्बुलेंस और पर्याप्त स्वास्थ्य अमले की तैनाती के निर्देश दिए गए।


5.वॉलंटियर्स का सहयोग- श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन लाभ कराने और प्रबंधन में मदद के लिए स्थानीय वॉलंटियर्स की सहायता हेतु भी कहा गया। इस अवसर पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!