सेठ गणपति की सांस्कृतिक रंगों में रंगी महाआरती, श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
तापी सेवा समिति की टीम ने प्रस्तुत की विभिन्न सांस्कृतिक छटाएं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

शंकर शिरसाठ। खेतिया। शहर में गणेश उत्सव का उत्साह बना हुआ है। इसी क्रम में फ्रेंड्स फॉरएवर समूह द्वारा गांधी चौक के समीप प्रतिवर्षानुसार श्री सेठ गणपति की स्थापना की गई है। अनंत चतुर्दशी से पूर्व यहां सांस्कृतिक रंगों में रंगी महाआरती का आयोजन किया गया।
महाराष्ट्र की तापी सेवा समिति, प्रकाशा की वेशभूषा से सुसज्जित टीम ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महाआरती में आकर्षण बढ़ाया। सांस्कृतिक छटाओं से सजी महाआरती ने श्रद्धालुओं की खूब तालियां बटोरीं।
श्री गणेश उत्सव के इस पारंपरिक सांस्कृतिक पर्व पर आयोजित महाआरती को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री सेठ गणपति के पंडाल में पहुंचे। आयोजन के दौरान उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। फ्रेंड्स फॉरएवर के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।



