पानसेमल में अवैध गोवंश परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन और तीन गोवंश जब्त
पुलिस अधीक्षक श्री पद्मलोचन शुक्ल के निर्देशन में पानसेमल पुलिस की कार्रवाई, गोवंश और परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त कर प्रकरण दर्ज।

जनोदय पंच। बड़वानी जिले के पानसेमल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गोवंश परिवहन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तीन गोवंश एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री पद्मलोचन शुक्ल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 जून 2026 को थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वाहन क्रमांक MP-46-JE-7008 को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान वाहन में तीन गोवंश (केड़े) का अवैध परिवहन पाया गया।
दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन और गोवंश जब्त
पुलिस ने मौके से वाहन में सवार रमेश पिता पारसिया सस्ते एवं अजय पिता लल्ला भादले, दोनों निवासी ग्राम बोरी, थाना सिलावद, जिला बड़वानी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से तीनों गोवंश तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन क्रमांक MP-46-JE-7008 को विधिवत जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 110/2026 दर्ज कर धारा 4, 6 एवं 9 गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, धारा 11(घ) पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम तथा धारा 6(क), 6(ख) मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय रावत, उप निरीक्षक सुनील रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक मुकेश भालसे, आरक्षक क्रमांक 604 नवीन एवं आरक्षक क्रमांक 498 रणवीर की सराहनीय भूमिका रही। बड़वानी पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।




