खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाइट कॉम्बिंग गश्त में 43 वारंटी गिरफ्तार

173 से अधिक निगरानी और गुंडा बदमाशों की जांच, 147.5 लीटर अवैध शराब जब्त

जनोदय न्यूज जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और अपराधियों पर कार्रवाई के लिए बड़वानी पुलिस ने 29-30 सितंबर की मध्य रात्रि पूरे जिले में विशेष ‘नाइट कॉम्बिंग एवं सघन चेकिंग अभियान’ चलाया। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में चले अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने वारंटियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की।

वारंटियों पर कार्रवाई:
अभियान के दौरान पुलिस ने 13 स्थाई वारंटियों और 30 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 43 वारंट तामील किए।

निगरानी और गुंडा बदमाशों की जांच:
पुलिस ने 66 निगरानी बदमाशों के ठिकानों की सघन जांच की, जिनमें 30 बदमाशों का रिकॉर्ड ‘डिजिटल बीट ऐप’ पर अपडेट किया गया। वहीं 104 गुंडा बदमाशों की भौतिक जांच की गई, जिनमें से 30 बदमाशों को ‘डिजिटल बीट ऐप’ में पंजीकृत किया गया।

जिलाबदर अपराधियों की जांच:
क्षेत्र से निष्कासित किए गए 03 जिलाबदर अपराधियों की उपस्थिति और स्थिति की मौके पर जांच की गई।

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई:
आबकारी अधिनियम के तहत 13 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई में ₹16,820 मूल्य की 147.5 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई।

पुलिस का संदेश:
बड़वानी पुलिस ने कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के सरप्राइज रात्रिकालीन अभियान भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!