खरगोन-बड़वानीअपराधमुख्य खबरे

ठीकरी में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात किए पार, तीन अलमारियों को बनाया निशाना

परिवार के इंदौर जाने के दौरान हुई वारदात, चार मंगलसूत्र, तीन हार, झुमकियां, अंगूठियां और सोने की चूड़ियां चोरी

आपके कार्यालय, समाज और धार्मिक आयोजनों की खबरें ( फोटो, वीडियो व जानकारी ) हमें वॉटसअप पर भेजें। आवश्यक संपादन के बाद हम उन्हें प्रकाशित करेंगे।

रमन बोरखड़े। ठीकरी थाना क्षेत्र के बरुफाटक गांव में सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। परिवार के इंदौर जाने के दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर तीन अलमारियों से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

परिवार के इंदौर जाने के दौरान हुई वारदात

बरुफाटक गांव में गुप्ता परिवार के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य इंदौर गए हुए थे। सुबह घर का ताला खुला होने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था और तीन अलमारियों के ताले टूटे मिले।

तीन अलमारियों से जेवरात चोरी

परिजनों के अनुसार अलमारियों में रखे चार मंगलसूत्र, तीन सोने के हार, 16 झुमकियां, 16 अंगूठियां और 16 सोने की चूड़ियां सहित अन्य सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। चांदी के आभूषण भी चोरी होने की जानकारी है। चोरी गए कुल मशरूके का आकलन किया जा रहा है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने चोरी गए मशरूके की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

गश्त बढ़ाने की ग्रामीणों ने मांग की

बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी चोरी है, जिसके बाद घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वाहन की जगह पैदल गश्त की जाए, जिससे गांव में हो रही वारदातों पर लगाम लग सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!