खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

पानसेमल। रमन बोरखड़े। जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव दौरा पानसेमल विकासखंड के ग्राम मोरतलाई में प्रस्तावित है। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ग्राम मोरतलाई में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे साथ ही सभा को संबोधित भी करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार पानसेमल विधायक श्री श्याम बरड़े, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर सहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने हेलिपैड, प्रतिमा अनावरण स्थल एवं सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान हेलिपैड की सुरक्षा बल अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रतिमा के आस-पास की साज-सज्जा, अनावरण की प्रक्रिया एवं अन्य व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सभा स्थल पर मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, प्रवेश/निकास द्वार, विभागीय प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभा में आने वाले आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, खासकर दूरदराज से आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त व्यवस्था हो।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!