खेतिया। श्रीगणेश उत्सव की परंपरा को सदैव निभाएं,, गणेश मंडलों का किया सम्मान

शंकर सिरसाठ खेतिया। गणेश उत्सव के संपन्न होने के साथ श्री राम हिंदू एकता समिति खेतिया के तत्वावधान में गणेश उत्सव समिति सम्मान समारोह महादेव देव जी यादव विद्याभरती जिला समन्वयक सुरेश जी कुशवाह जिला संघ संचालक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष दशरथ निकुम की मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया,मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात करते हुए श्री यादव ने कहा कि गणेश उत्सव की परंपराओं को हमें निभाना है ना सिर्फ गणेशोत्सव तक वरन वर्ष भर रचनात्मक गतिविधियों का संचालन करना चाहिए, गणेश उत्सव पर प्रतिस्पर्धा न करते हुए परस्पर एक दूसरे का सहयोग कर रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए ।श्री राम हिंदू एकता समिति के तत्वावधान में आयोजित समारोह में बाल गणेश मंडल, महाकाल राम राज्य,छोटा शेठ गणपति, जय गणेश बालक,श्री शिव शम्भु गणेश,नागनाथ मित्र मण्डल,शिवपिपलेश्वर,विघ्नहर्तागणेशमण्डल, अपना गणेश मण्डल, हिन्दू एकता समिति,आदेश सेना, बालाजी गणेश मण्डल,हवेली ग्रुप भगवा , शिव गणेश , जय मयूरेश्वर, म्हलसापति, राणा ग्रुप, शिवाजी,राजखाम, भवानी राम राज्य हनुमान चौक, शिव शंभु मराठा भवन,जय बजरंग शिव मित्र चावड़ी, रिद्धि सिद्धि, श्री शेठ गणपति, जय वाल्मिकी, जय अम्बे, सफ़ाई कामगार,जय अम्बे, आरंभी प्लाट,न्यूभीलसेना,नरसिंह,जयजौहर,संस्कृति विहार,ब्रज कालोनी,शिव सुंदरम,भगवा फाइटर,महाकाल छोटे बड़े गणेश मंडल मिलाकर लगभग 35 से अधिक गणेश मंडलों का सम्मान किया गया ।

श्री राम हिंदू एकता समिति के अध्यक्ष मनोज पटेल ने गणेश उत्सव को प्रतिवर्ष प्रसन्नता खुशी व सहयोग से मनाने की अपील करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया , कार्यक्रम का संचालन श्याम वास्कले ने किया कार्यक्रम में भारतमाता की जय, गणपति बप्पा मोरया के नारे लगते रहे। कार्यक्रम के दौरान गणेश मंडल के सदस्यों के साथ समिति के भरत पटेल, विनोद शर्मा, सदाशिव मराठे,मुकेश जैन,सचिन जैन,विजय पटेल,ईश्वर आरंभी, मोहन पाटिल, तरुण हरसोला, महेंद्र भंसाली, सहित समस्तसदस्य व पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में शहर के नागरिक उपस्थित रहे




