खेतिया में 122 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 335 साइकिल, 6 स्कूटी और 26 लैपटॉप भी किए गए वितरित
प्रोत्साहन राशि, शील्ड और प्रशस्ति-पत्र पाकर विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का किया आह्वान

आपके कार्यालय, समाज और धार्मिक आयोजनों की खबरें (फोटो, वीडियो व जानकारी) हमें वॉटसअप पर भेजें। आवश्यक संपादन के बाद हम उन्हें प्रकाशित करेंगे।
जनोदय पंच। खेतिया के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पानसेमल विकासखंड के शासकीय एवं निजी विद्यालयों के 122 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि, शील्ड, प्रशस्ति-पत्र के साथ साइकिल, स्कूटी और लैपटॉप वितरित किए गए।

122 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री श्याम बरडे की पहल पर आयोजित समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में पानसेमल विकासखंड के शासकीय एवं निजी विद्यालयों के 122 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
समारोह में 75 से 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 5 हजार रुपए तथा 85 से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए। इसके साथ विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

335 साइकिल, 6 स्कूटी और 26 लैपटॉप वितरित
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से 335 साइकिल, 6 स्कूटी एवं 26 लैपटॉप भी वितरित किए गए। इन संसाधनों से विद्यार्थियों को आवागमन एवं अध्ययन में सुविधा मिलने की बात कही गई। विधायक श्री श्याम बरडे ने कहा कि प्रतिभा को पहचान, मेहनत को सम्मान और हर विद्यार्थी को आगे बढ़ने का अवसर मिले, इसी सोच के साथ यह पहल की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री सचिन चौहान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र सितोले, नगर परिषद अध्यक्ष श्री दशरथ निकुम, श्याम हरसोला, पंडित निकुम, मोहन निकुम, नारायण बागुल, सूर्यकांत ऐसीकर, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनिस, कमलेश राजपूत, प्रदीप निकुम, डॉ. निंबा पाटीदार, नंदकिशोर चोपड़ा, विनोद जैन, किशन पटेल, देवा नावडे, मंडल महामंत्री पंडित माली, संजय भोसले, नवल वास्कले, उमेश पाटील, अजय निकुम, छोटू पवार, विजय मराठे, साहेबराव चौधरी, संजय वास्कले, बालकृष्ण पाटिल, सचिन पटेल, नवीन मोरे, कैलाश पाटिल, गोरख यादव, वीर सिंह भोसले, प्रफुल्ल पाटिल, मनीष चौहान, संग्राम चौहान, रतीलाल गवले, विनोद गवले, आशीष जैन, सोनू भंडारी, एल्डरमैन स्मृति शाह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष स्वर्णा जैन, दीपक सोनिस, राजू साकडे, सुनील सोनी सहित वरिष्ठ नेता, पार्षदगण, जनपद सदस्य, सरपंचगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि के साथ शील्ड, प्रशस्ति-पत्र और अध्ययन में उपयोगी संसाधन मिलने से उनमें नई ऊर्जा दिखाई दी।



