बड़वानी में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, व्याख्यान में बताए नशे के शारीरिक और सामाजिक दुष्परिणाम
शासकीय आदर्श महाविद्यालय में रासेयो, रेड रिबन क्लब और रेडक्रास समिति का संयुक्त आयोजन, विद्यार्थियों को जागरूकता का संदेश

बड़वानी ; सेवा संकल्प अभियान 2026 में गूंजा नशामुक्ति का संदेश रासेयो, रेड रिबन क्लब एवं रेडक्रास समिति का संयुक्त आयोजन सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में प्राचार्य डॉ.प्रमोद पंडित के मार्गदर्शन ओर निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना रासेयो,रेड रिबन क्लब एवं रेडक्रास समिति के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा भारत” विषय पर जागरूकता व्याख्यान माला एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार युवा बनने का संदेश दिया गया। डॉ. लखन गांगले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. लखन गांगले, जिला अस्पताल बड़वानी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि “नशामुक्ति की शुरुआत अपने घर से करें”

नशामुक्त समाज का निर्माण केवल भाषणों से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत संकल्प और घर से शुरुआत करने से संभव है। उन्होंने नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों, परिवार एवं समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। दूसरे वक्ता एवं महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. बी.एस. मुजाल्दा ने युवाओं को नशे की व्यापक सामाजिक अवधारणा से जोड़ते हुए “डीडीडी (DDD)—दारू, दहेज और डीजे साउंड” से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ रोचक एवं संवादात्मक शैली में चर्चा करते हुए बताया कि युवाओं को ऐसी प्रत्येक प्रवृत्ति से बचना चाहिए, जो उनके व्यक्तिगत विकास, पारिवारिक सुख और सामाजिक समरसता को प्रभावित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि युवा शक्ति यदि सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े तो समाज में व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है। “नशामुक्त युवा—सशक्त समाज विकसित भारत” की भावना को उन्होंने विद्यार्थियों के सामने रखा।

विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प जागरूकता व्याख्यान के पश्चात विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों को नशे से दूर रहने, दूसरों को नशे के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक शपथ लेते हुए “नशा छोड़ो—जीवन जोड़ो, युवा जागे—भारत आगे।” नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं और विद्यार्थियों के बीच हुए संवाद ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों को समझने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रो.आर.आर मुवेल कार्यक्रम अधिकारी रासेयो डॉ. सुनीता सोलंकी डॉ रितेश भावसार आदि उपस्थित रहे।



