मालवा-निमाड़
बड़वानी। उमराह रवाना हुए अनीस कुरैशी व पुत्र राजीक का हुआ सम्मान

बड़वानी। शहर के समाजसेवी अनीस कुरैशी एवं उनके सुपुत्र राजीक अनीस कुरैशी के पवित्र उमराह यात्रा पर रवाना होने के अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दोनों यात्रियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पुलिस पीआरओ असद खान तथा वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार हाजी अब्दुल अजीज मंसूरी ने कहा कि पवित्र मक्का-मदीना में इबादत के दौरान पूरे शहर, प्रदेश और देश की खुशहाली, अच्छी वर्षा, आपसी भाईचारे, समाज में सौहार्द, शांति तथा अमन-ओ-अमान के लिए विशेष दुआ की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र अवसर समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अनीस कुरैशी एवं राजीक कुरैशी का पुष्पमालाओं एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया तथा उनकी सफल एवं मंगलमय उमराह यात्रा की कामना की। समारोह में अलीरजा बलोच, नासिर कुरेशी, फैजान शेख, सहित मुस्लिम समाज के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं शहर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।





