सेंधवामुख्य खबरे

मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमा की स्थापना पर श्री नवनाथ युवा संगठन का सम्मान

सात वर्षों से इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्थापित कर पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया जा रहा संदेश

सेंधवा। शहर के श्री नवनाथ युवा संगठन द्वारा पिछले सात वर्षों से मिट्टी से निर्मित इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और पारंपरिक संस्कृति के महत्व को ध्यान में रखते हुए मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।

पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश

संगठन के सदस्यों ने मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमा की स्थापना का महत्व बताते हुए कहा कि इससे पर्यावरण और जल संरक्षण में मदद मिलती है। साथ ही हानिकारक केमिकल्स के कारण मछलियों को होने वाले नुकसान से भी बचाव हो सकता है। सदस्यों ने बताया कि पुराणों में मिट्टी में भगवान का अंश होने का उल्लेख है, इसलिए मिट्टी से निर्मित प्रतिमा की स्थापना की जानी चाहिए।

‘हम साइकिल वाले ग्रुप’ ने किया सम्मान

श्री नवनाथ युवा संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए शहर के ‘हम साइकिल वाले ग्रुप’ द्वारा संगठन को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रुप की ओर से सभी गणेश भक्तों से मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करने की अपील भी की गई। इस अवसर पर श्री नवनाथ युवा संगठन के अरुण गायकवाड, अनिल शिंदे, तरुण, सुनील शिंदे, दादू गायकवाड, बालू जाधव, कारण गायकवाड सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!