सेंधवामध्यप्रदेशमुख्य खबरे

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

नगर पालिका जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और राष्ट्र सेवा के योगदान को किया स्मरण

सेंधवा। भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेता एवं मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका जनसंपर्क कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों एवं राष्ट्र सेवा के योगदान को स्मरण किया।

भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर वक्ताओं ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को वैचारिक दिशा देने का कार्य किया। उनका चिंतन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित था।

अंत्योदय के विचार को आगे बढ़ाने का आह्वान

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एस. वीरा स्वामी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी। नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने कहा कि उनका जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। अंत्योदय के विचार को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में विवेक छाबड़ा, रोहित गर्ग, प्रकाश निकुम, श्याम पाटिल, तरुण स्वामी, शंकर गुर्जर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!