सेंधवा

निवाली में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण पर जोर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को किया पुरस्कृत

जनोदय पंच। निवाली में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना निवाली में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला उत्थान, स्वास्थ्य, पोषण और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।

महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री श्रीमती प्रियंका डॉ. हुकुम पवार ने माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य और पोषण की प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने महिला उत्थान और सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर महिलाओं से सशक्त परिवार और उन्नत समाज का निर्माण संभव है।

उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान

कुपोषण मुक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता और शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उनके कार्यों को लेकर सम्मान किया गया।

महिलाओं से किया सीधा संवाद

कार्यक्रम के दौरान माताओं, बहनों और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा जन-संवाद स्थापित कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र में पौधारोपण भी किया गया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती तरुणा नरेंद्र सिसोदिया, परियोजना अधिकारी प्रिया बुंदेला, महिला मोर्चा तुलसा दीदी जाधव, लक्ष्मी वाणी, विभाग की सुपरवाइजर व कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!